Motorola Edge 70 Fusion को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाने वाला है। देश में एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इसके लिए समर्पित माइक्रोसाइट हाल ही में लाइव की गई थी, जिससे इसकी उपलब्धता की पुष्टि हो गई है। अब टेक कंपनी ने इस माइक्रोसाइट को अपडेट करते हुए आगामी स्मार्टफोन से जुड़ी कई अहम जानकारियों का खुलासा किया है।

Motorola Edge 70 Fusion को भारत में Pantone द्वारा क्यूरेट किए गए तीन कलर ऑप्शन्स में पेश किए जाने की पुष्टि की गई है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें Sony LYT-710 रियर कैमरा सेंसर दिया जाएगा।
Also Read: Apple iPhone 17 Pro पर ₹12,000 से जायदा का धमाकेदार डिस्काउंट, जानें कहां मिल रही है सबसे बड़ी डील
Motorola Edge 70 Fusion ka कैमरा और बैटरी:
Motorola Edge 70 Fusion के फीचर्स का खुलासा, 50MP Sony कैमरा और 7,000mAh बैटरी के साथ आएगा स्मार्टफोन
फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 70 Fusion में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दिए जाने की जानकारी सामने आई है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें 50-मेगापिक्सल Sony LYT-710 प्राइमरी रियर कैमरा मिलेगा। इसके साथ 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक मैक्रो कैमरा दिया जाएगा, हालांकि मैक्रो सेंसर के बारे में विस्तृत जानकारी अभी साझा नहीं की गई है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह स्मार्टफोन 4K रेजोल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा।
Motorola Edge 70 Fusion Ka Display:
डिस्प्ले की बात करें तो Motorola Edge 70 Fusion में क्वाड-कर्व्ड 1.5K डिस्प्ले दी जाएगी, जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 5,200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी। इसमें SGS आई प्रोटेक्शन, 96.2 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और HDR10+ कंटेंट सपोर्ट भी मिलेगा। साथ ही, इसमें Smart Water Touch 3.0 फीचर दिया जाएगा, जिससे यूजर्स गीले या नम हाथों से भी फोन को आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे।
बैटरी और चार्जर
पावर के लिए इस आगामी स्मार्टफोन में 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी जाएगी, जो 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन की मोटाई 7.99mm होगी।
हम पहले ही जान चुके हैं कि Motorola Edge 70 Fusion की बिक्री भारत में Flipkart के जरिए की जाएगी। हाल ही में एक रिपोर्ट में सामने आया है कि यह स्मार्टफोन धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आएगा। Flipkart लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन Qualcomm के Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट से लैस होगा। आने वाले दिनों में इस आगामी स्मार्टफोन से जुड़ी और अधिक जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।
Motorola Edge 70 Fusion – संक्षेप एक नजर में
- भारत में जल्द लॉन्च
- बिक्री Flipkart के जरिए
- 3 Pantone-क्यूरेटेड कलर ऑप्शन
- Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर
- IP68 और IP69 रेटिंग
कैमरा
- 50MP Sony LYT-710 प्राइमरी कैमरा (दुनिया का पहला दावा)
- 13MP अल्ट्रावाइड + मैक्रो कैमरा
- 32MP फ्रंट कैमरा
- 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट
डिस्प्ले
- क्वाड कर्व्ड 1.5K डिस्प्ले
- 144Hz रिफ्रेश रेट
- 5,200 निट्स पीक ब्राइटनेस
- HDR10+ और SGS आई प्रोटेक्शन
- Smart Water Touch 3.0
बैटरी
- 7,000mAh बैटरी
- 68W फास्ट चार्जिंग
- 7.99mm पतला डिजाइन
Motorola Ka Official Website:-https://www.motorola.in/smartphones-moto-edge-70/p?skuId=608

Pingback: Samsung Galaxy S26 Ultra में बैटरी और कैमरा अपग्रेड नहीं होंगे? 25 फरवरी को लॉन्च होने से पहले हार्डवेयर में कोई ब