Google Pay Personal Loan : घर बैठे GPay से लोन कैसे ले?जाने पूरी प्रक्रिया

Google Pay Personal Loan : घर बैठे GPay से लोन कैसे ले?जाने पूरी प्रक्रिया

आज के समय में डिजिटल पेमेंट प्लेटफार्म के जरिए कई तरह के वित्तीय सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो गई है। इन्हीं में से एक लोकप्रिय ऐप है Google Pay जिसका इस्तेमाल भारत में लाखों लोग पैसे ट्रांसफर करने, बिल भुगतान करने और मोबाइल रिचार्ज जैसे अनेक कार्यों के लिए करते हैं। इसी वजह से कई यूजर्स यह जानना चाहते हैं कि गूगल पे के माध्यम से घर बैठे पर्सनल लोन लिया जा सकता है या नहीं और यदि हां तो इसके लिए आवेदन कैसे किया जाता है।

Google Pay Personal Loan क्या है?

दरअसल Google Pay खुद से किसी भी प्रकार का पर्सनल लोन जारी नहीं करता है। यह केवल अपने पार्टनर बैंक और NBFC (नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी) के जरिए कुछ यूजर्स को लोन ऑफर दिखता है। यदि किसी यूज़र की प्रोफाइल और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री अच्छी होती है तो उसे App में लोन का विकल्प दिखाई दे सकता है.

इस तरह के मामलों में यूजर सीधे मोबाइल के जरिए ही ऑनलाइन आवेदन कर सकता है. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल होती है जिसमें कुछ जरूरी जानकारी भरने और KYC पूरा करने के बाद लोन के लिए अनुरोध किया जाता है।

यह भी पढ़े :WhatsApp New Features 2026: चैटिंग के 10 नए फीचर्स जानें

कितना मिल सकता है लोन

Google Pay App में मिलने वाले लोन ऑफर की राशि अलग-अलग यूजर्स के लिए अलग-अलग हो सकती है। आमतौर पर यह राशि ₹5000 से 1लाख या उससे अधिक तक हो सकती है। हालांकि यह पूरी तरह से संबंधित बैंक या नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी के नियमों और यूजर की प्रोफाइल पर निर्भर करता है।

लोन की अवधि भी अलग-अलग हो सकती है जो आमतौर पर 3 महीने से 36 महीने तक हो सकतीहै। इसके अलावा ब्याज दर भी बैंक या NBFC द्वारा तय की जाती है।

पात्रता और योग्यता

अगर आप Google Pay के माध्यम से पर्सनल लोन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको कुछ सामान शर्तें पूरी करनी होती है जैसे:-

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए
  • Google Pay में सक्रिय अकाउंट होना चाहिए
  • आधार कार्ड और पैन कार्ड होना जरूरी है
  • बैंक खाता और मोबाइल नंबर सक्रिय होना चाहिए
  • KYC प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए

इन शर्तों को पूरा करने वाले यूजर्स को ही App मैं लोन का ऑफर दिखाई देता है।

जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन लोन आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है।

  • आधार कार्ड,
  • पानकार्ड,
  • बैंक खाताविवरण,
  • मोबाइल नंबर
  • आय से संबंधित जानकारी

इन दस्तावेजों के आधार पर बैंक या NBFC द्वारा आवेदन की जांच की जाती है।

गूगल पे से लोन के लिए आवेदन कैसे करें?

अगर आपके Google Pay App में लोन का विकल्प दिखाई देता है, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।

गूगल पे ऐप खोलें और अपने अकाउंट से लॉगिन करें ऐप में Loans या फाइनेंशियल सर्विस विकल्प खोजें, उपलब्ध लोन ऑफर पर क्लिक करें अपनी जरूरी जानकारी और बैंक विवरण दर्जकरें, आधार और पैन कार्ड के जरिए केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें, आवेदन सबमिट करें। इसके बाद संबंधित बैंक या NBFC (नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी) द्वारा आवेदन की जांच की जाती है। अगर आप पात्र पाए जाते है ,तो लोन की राशि सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर की जा सकती है।

NOTE: यह जानकारी केवल सामान जानकारी के उद्देश्य से दी गई है। गूगल पे स्वयं किसी भी प्रकार का पर्सनल लोन जो लोन जारी नहीं करता है । किसी भी डिजिटल प्लेटफार्म से लोन लेने से पहले उसकीशर्तें, ब्याज दर और नियमों की पूरी जानकारी अवश्य जांच ले और केवल आरबीआई से पंजीकृत बैंकया NBFC से जुड़े प्लेटफार्म का ही उपयोग करें

और अधिक जानकारी के Google Pay के Official Website पर क्लिक करे

1 thought on “Google Pay Personal Loan : घर बैठे GPay से लोन कैसे ले?जाने पूरी प्रक्रिया”

  1. Pingback: Spam Call Solution:बिना ब्लॉक किये ही रुक जायेंगे फालतू कॉल्स - SK Tech Zone

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top