Xiaomi 17 Ultra में 1 इंच सेंसर, 200 मेगापिक्सल टेली फोटो कैमरा और Leica कैमरा ट्यूनिंग दी गई है। जानिए इस नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स और खासियत।
Xiami 17 Ultra लॉन्च,Camera टेक्नोलॉजी पर खास जोर
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन xiaomi 17 Ultra पेश कर दिया है। यह फोन हाल ही में लॉन्च हुए Samsung Galaxy S26 Ultra के बाद बाजार में आया है। दोनों कंपनियों के टॉपर स्मार्टफोन तकनीकी के मामले में अलग-अलग सोच को दिखाते हैं। जहां सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में AI आधारित फोटो एडिटिंग और स्मार्ट फीचर्स पर ज्यादा ध्यान दिया, वही Xiaomi ने अपने नए स्मार्टफोन में कैमरा हार्डवेयर को ज्यादा मजबूत बनाने पर फोकस किया है। यही वजह है कि मोबाइल फोटोग्राफी पसंद करने वाले यूजर्स के लिए Xiaomi 17 Ultra खास आकर्षण बन सकता है।
1 इंच सेंसर के साथ LOFIC टेक्नोलॉजी
Xiaomi ने अपने इस फ्लैगशिप फोन में 1 इंच सेंसर का इस्तेमाल जारी रखा है लेकिन इस बार कंपनी ने इसे LOFIC (lateral overflow integration capacitor) तकनीकी के साथ जोड़ा है यह तकनीकी कैमरे के डायनेमिक रंगे को और बेहतर बनाती है। इसका मतलब है कि कैमरा तेज धूप और गहरी साई वाले सीन को भी बेहतर तरीके से कैप्चर कर सकता है। यानी फोटो में रोशनी और अंधेरे दोनों हिस्सों का संतुलन बेहतर रहता है।
Forbes के टेक एक्सपर्ट Ewan Spence के अनुसार, यह तकनीक कैमरे को ज्यादा जटिल रोशनी वाले परिस्थितियों में भी अच्छी तस्वीर लेने में मदद करती है। तेज रोशनी होने पर भी फोटो का बाकी हिस्सा ओवर एक्सपोज नहीं होता और पूरी जानकारी सुरक्षित रहती है।
200MP टेलीफोटो कैमरा के साथ मैकेनिक ऑप्टिकल जूम
Xiaomi 17 Ultra का एक और बड़ा आकर्षण इसका 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा है। यह कैमरा 75mm से 100mm तक मैकेनिक ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। इसके जरिए यूजर 3.2x से 4.3x तक लगातार ऑप्टिकल जूम का फायदा उठा सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें बीच में डिजिटल जूम का इस्तेमाल नहीं करना पड़ता जिसे फोटो की क्वालिटी बेहतर बनी रहती है। इसके मुकाबले सैमसंग गैलेक्सी s26 अल्ट्रा में 3x और 5x ऑप्टिकल जूम के लिए दो अलग-अलग कैमरा दिए गए हैं।
Leica के साथ साझेदारी जारी
Xiaomi ने अपने कैमरा सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए जर्मन कैमरा कंपनी Leica के साथ अपनी पार्टनरशिप को जारी रखा है। Leica की ट्यूनिंग कैमरा सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों में देखने को मिलती है, जिस फोटो में बेहतर कलर और प्रोफेशनल लुक मिलता है।
Xiaomi 17 Ultra का कैमरा सेटअप
नए Xiaomi 17 Ultra में तीन High and कैमरे दिए गए हैं:-
- 50MP का MAIN Camera -1inch सेंसर, 23mm लेंस, f/1.7 अपर्चर
- 200MP टेलिफोटो कैमरा-75mm से 100mm ऑप्टिकल जूम, 1/1.4 इंच सेंसर
- 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा: 14mm लेंस, 115 डिग्री फील्ड का View
यह कैमरा सेटअप स्मार्टफोन फोटोग्राफी को प्रोफेशनल कैमरे के करीब लाने की कोशिश हमेशा से करता रहता है।
कई देशों में किया गया कैमरा का टेस्ट
Forbes के टेक लेखक ने इस स्मार्टफोन के कैमरे को अलग-अलग देश में टेस्ट किया उन्होंने सैन फ्रांसिस्को, ब्रेसलिना और लंदन में इस फोन से 1000 से ज्यादा तस्वीरें ली। इन टेस्टों से पता चलता है कि Xiaomi 17 Ultra कैमरा सिस्टम अलग-अलग रोशनी और लोकेशन में भी शानदार फोटो कैप्चर करने में सक्षम है .
निष्कर्ष
कुल मिलाकर Xiaomi 17 Ultra फोन यूजर्स के लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है जो मोबाइल फोटोग्राफी में AI एडिटिंग के बजाय असली कैमरा क्वालिटी और हार्डवेयर इनोवेशन को ज्यादा महत्व देते हैं। नया कैमरा सिस्टम स्मार्टफोन फोटोग्राफी को एक नया स्तर पर ले जाने की कोशिश करता है।
इस Xiaomi 17 Ultra मोबाइल के बारे में और अधिक जानने के लिए Xiaomi के Official Website par Click करे

Pingback: Chrome यूजर्स के लिए बड़ा खतरा: गूगल ने जारी किया Zero-Day अलर्ट, - SK Tech Zone
Pingback: Realme 16 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ मिलेगा "Selfie Mirror"फीचर - SK Tech Zone