Google Maps में Google Maps AI का बड़ा अपडेट,अब हर सवाल का जवाब मैप देगा

Google Maps AI: Google Maps में बड़ा बदलाव आने वाला है। नए AI आधारित फीचर्स के जरिए नेविगेशन पहले से ज्यादा स्मार्ट और आसान होगा। जानिए कैसे यह अपडेट यात्रियों और ड्राइवर्स के लिए अनुभव को बेहतर बनाएगा।

दुनिया के सबसे लोकप्रिय Maping सेवाओं में से एक Google Maps में बड़ा अपडेट किया गया है. Google ने अपने Maps ऐप्स का नया डिजाइन पेश कियाहै, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI का ज्यादा इस्तेमाल किया जाएगा कंपनी का मानना है कि इसको बदलाव होने से लोगों में यह समझने में मदद मिलेगी कि उन्हें कहां तक पहुंचना है और कहां जाना है और वहां पहुंचने का सबसे अच्छा रास्ता कौन सा है।

Google Maps AI Gemini तकनीकी से जुड़ेंगे

यह नया अपडेट Gemini तकनीकी पर आधारित है जब इसको बदलाव किया गया जिसके साथ ही Maps App में दो नए AI फीचर्स जोड़े जा रहे हैं जो यूजर्स को बेहतर सुझाव और नेविगेशन का अनुभव देगा।

Google Maps AI: Ask Maps

इस नए फीचर्स के जरिए यूजर्स बातचीत के अंदाज में सवाल पूछ सकेंगे। उदाहरण के लिए यूजर के पास में मौजूद चार्जिंग स्टेशन, जहां कम भीड़ वाले कैफे हो या कोई स्टॉप वाली रोड ट्रिप की पूरी योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। Gemini द्वारा दिए जाने वाला सुझाव लगभग 300 मिलियन से अधिक स्थानों का डाटा और 500 मिलियन से ज्यादा यूजर्स की रिव्यू जानकारी पर आधारित होंगे।

शुरुआत में यह फीचर्स अमेरिका और भारत में iPhone और Android पर उपलब्ध कराया जाएगा, इसके बाद इसे और देश में और कंप्यूटर संस्करण में भी लॉन्च किया जाएगा।

Also Read :Chrome यूजर्स के लिए बड़ा खतरा: गूगल ने जारी किया Zero-Day अलर्ट,

Immersive Navigation से मिलेगा 3D अनुभव

कंपनी ने एक और नया फ्यूचर Immersive Navigation पेश किया है। यह फीचर्स ड्राइविंग के दौरान 3D विजुअल नेविगेशन दिखाएगा जिससे यूजर्स को अपने आसपास की जगह को समझने में और आसानी होगी कि हमको कौन से जगह पर जाना है। इस 3D व्यू में इमारतें, सड़क के डिवाइडर और आसपास के इलाका भी दिखाई देगा जिसके कारण ड्राइवर को लोकेशन को पहचानने में कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा और वह आसानी से उसे लोकेशन तक पहुंच जाएंगे।

पार्किंग और रूट की जानकारी

Google के इस Map में नया AI सिस्टम अलग-अलग रास्ते के फायदा और नुकसान के बारे में भी बताया इसके अलावा हमको जिस स्थान पर पहुंचना है उसे स्थान पर पहुंचने के बाद पार्किंग के लिए सबसे अच्छा जगह कौन सा है इसके बारे में भी बेहतर जगह की जानकारी भी देगा।

हालांकि यह फीचर फिलहाल केवल अमेरिका में iPhone और Android में उपलब्ध होगा। इसके साथ ही इसे उन कारों में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा जिसमें Apple Carplay और Android Auto सपोर्ट सिस्टम मौजूद है। AI रेस में Google की बड़ी रणनीति विशेषज्ञों के अनुसार AI का यह अपडेट तकनीकी क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा का एक हिस्सा है।

Google ने हाल ही में अपने अनेक प्रकार के लोकप्रिय प्रोडक्ट जैसे:- Google और Google Chrome में भी Gemini के इस तकनीक को जोड़ा है। कंपनी का नया AI मॉडल Gemini 3 इस प्रतिस्पर्धा में अपना अहम भूमिका निभा रहा है वही OpenAI और Anthropic जैसी कंपनियां भी इस क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है।

निष्कर्ष:

कुल मिलाकर, Google Maps में दिया गया यह अपडेट यूजर्स के लिए Navigation को पहले से और ज्यादा स्मार्ट और ज्यादा इंटरएक्टिव बनाने के दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है AI आधारित वाले इस नए फीचर्स को आने वाले समय में मैपिंग के अनुभव को पूरी तरह बदल कर रख सकता है।

1 thought on “Google Maps में Google Maps AI का बड़ा अपडेट,अब हर सवाल का जवाब मैप देगा”

  1. Pingback: Polycab India Ltd Share Price: भू-राजनीतिक तनाव का असर, लेकिन लंबी अवधि में तेजी की उम्मीद - SK Tech Zone

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top