Polycab India Ltd के शेर पर इस समय वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव का असर साफ-साफ देखा जा रहा है। खासतौर पर मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण कंपनी के निर्यात पर दबाव बना हुआ है, जिसके कारण हाल के दिनों में शेयर बाजार में इसका प्रदर्शन थोड़ा कमजोर हो रहा है। हालांकि एक्सपर्ट्स और एनालिस्ट का मानना है की लंबी अवधि में कंपनी की ग्रोथ संभावनाएं अभी भी मजबूत बनी हुई है।
निर्यात पर भू-राजनीतिक संकट का असर
अभी वर्तमान समय में अमेरिका, इजरायल, और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार को प्रभावित किया है जिसका सीधा असर Polycab India के निर्यात कारोबार पर पढ़ रहा है खासकर मध्य पूर्व जैसे हम बाजारों में इसकी मांग प्रभावित हुई है।
सोमवार (16मार्च 2026) को NSE पर कंपनी का शेयर करीब करीब 1.4% गिरा, जबकि NIfty 50में हल्की बढ़त दर्ज की गई है। इससे यह साफ होता है कि कंपनी फिलहाल बाजार से पीछे रही है। एनालिस्ट के अनुसार, ऐसी कंडीशन में भी कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजे पर भी देखने को मिल सकता है जहां वॉल्यूम ग्रोथ धीमी और ऑपरेटिंग मार्जिन पर दबाव रहने की संभावना है।
लंबी अवधि में ग्रोथ के मजबूत संकेत
Polycab India Ltd इतने सारे चुनौतियों के सामने आने के बावजूद, Polycab India की लंबी अवधि की संभावनाएं काफी सकारात्मक माने जा रही है। इस पर विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रोजेक्ट्स, ग्रामीण और शहरी विद्युतीकरण, और औद्योगिक निवेश कंपनियों के लिए बड़े-बड़े अवसर पैदा कर रहा है।
डाटा सेक्टर को भी एक बड़ा ग्रोथ ड्राइवर माना जा रहा है, जहां केबल की मांग आने वाले समय में ₹25000 से 30000 करोड़ तक पहुंच सकती है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और रक्षा क्षेत्र में भी कंपनी के लिए नए-नए मौके बना रहे हैं। Polycab का मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क इस छोटे-छोटे शहरों और ग्रामीण बाजारों तक पहुंचने में मदद करता है जिससे यह संगठित सेक्टर के मुकाबले अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।
यह भी पढ़े :Google Maps में Google Maps AI का बड़ा अपडेट,अब हर सवाल का जवाब मैप देगा
मार्केट पोजीशन और वैल्यूएशन
Polycab India Ltd का मार्केट कैप करीब 1.06 लाख करोड़ है। कंपनी का P/E Ratio 41 से 44 के बीच बना हुआ रहता है जो निवेशकों के भरोसे मंद को दर्शाता है। यह भारत के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड बार और केबल कंपनी है। जिसके पास संगठित बाजार में 26 से 27 परसेंट और कल बाजार में लगभग 18% हिस्सेदारी है। आने वाले वर्षों में Indian Wire और केबल बाजार की तेजी से बढ़ाने की उम्मीद है जिससे कंपनियों को सीधा फायदा मिल सकता है।
जोखिम भी है मौजूद
कंपनी के सामने सबसे बड़ा जोखिम, वैश्विक भू-राजनीतिक अनिश्चित है। इसके अलावा कॉपर और एल्यूमीनियम जैसे-कच्चे माल की कीमतों में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है जिसे भी इसका असर पड़ता है। प्रतिस्पर्धा के मोर्चे पर KEI Industries Ltd जैसी कंपनियां भी बाजार हिस्सेदारी के लिए लगातार दबाव बना रही है।
एनालिस्ट्स की राई: खरीदने की सलाह बरकरार
ब्रोकरेज फॉर्म्स का Polycab India पर नजरिया फिलहाल सकारात्मक बना हुआ है। JM Financial और ICIC Securities ने स्टॉक पर खरीदने की रेटिंग बरकरार रखी है। Jm Financial में 90,00 और ICIC Securities ने 7,800 का टारगेट Price दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा कमजोरी अभी के लिए अस्थाई है लेकिन आने वाले समय में शेयर में करीब 20% से अधिक उछाल की संभावना है।
निष्कर्ष
भले ही Polycab India इस समय वैश्विक तनाव और निर्यात चुनौतियों से जूझ रही हो लेकिन मजबूत घरेलू मांग और इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ के चलते लंबी अवधि में या स्टॉक निवेशकों के लिए आकर्षक बना रह सकता है।
