Poco X8 Pro Series भारत में लॉन्च: जाने X8 Pro,Pro Max और Iron Man Edition की पूरी जानकारी

स्मार्टफोन बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए पोको ने भारत में अपने नए सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने 3 दमदार स्मार्टफोन पेश किए हैं_Poco x8 Pro (Based Model),Poco x8 Pro Max (Top Model) और Poco x8 Pro Iron Man Edition। इन फोनों की शुरुआती कीमत करीब र29,999 रखी गई है जिससे कि यह मिड रेंज सेगमेंट में काफी आकर्षक विकल्प मिल सकता है।

Poco X8 Pro बेस मॉडल में दमदार फीचर्स

सीरीज का पहला स्मार्टफोन Poco X8 Pro है जो कीमत और फीचर्स के बीच बेहतरीन संतुलन प्रदान करता है इस फोन में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। और डिस्प्ले गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव शानदार बनता है।

इसकी परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Media Tek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए काफी पावरफुल माना जाता है। इस फोन में 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प दिया गया है। जबकि कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8 MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 20MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

Poco x8 pro processor (image credit of poco series)

बैटरी के मामले में यह फोन काफी मजबूत है क्योंकि इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है इसके अलावा फोन में IP68/IP69 रेटिंग और RGB लाइट रिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं इसकी कीमत ऑफर्स के साथ 29,999 से शुरू होती है।

Poco X8 Pro Max : पावर यूजर्स के लिए बेस्ट विकल्प

इस सीरीज का दूसरा और सबसे पावरफुल स्मार्टफोन Poco X8 Pro Max है यह फोन उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो लंबी बैटरी लाइफ और हाई परफार्मेंस चाहते हैं। इस फोन में 6.83 इंच का बड़ा AMOLED डिस्पले दिया गया है जो विजुअल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है।

Also Read: OPPO K14x 5G India Launch 2026 – Price, Specs & Feature

और इसकी प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Dimensity 9500s प्रोसेसर दिया गया है जो हाई एंड गेमिंग और हैवी यूजर्स के लिए बेहतरीन माना जा रहा है इस फोन में 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का अपग्रेड सेंसर दिया गया है। इस फोन के सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है जो 8500mAh से लेकर 9000mAh तक बताई जा रही है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ या फोन दो से तीन दिन तक चल सकता है। इसके साथ-साथ 100W फास्ट चार्जिंग और रिवर चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है इसकी कीमत लगभग 42,999 से 45,999 के बीच रखी गई है।

Poco X8 Pro IronMan Edition : खास डिजाइन के साथ लिमिटेड एडिशन

Poco के इस सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन Poco X8 Pro IronMan Edition है जो खास तौर पर मार्बल फैंस और कलेक्टर्स के लिए लांच किया गया है। इस फोन के स्पेसिफिकेशन एस लगभग Poco X8 Pro जैसे ही है लेकिन इसके डिजाइन पूरी तरह से Iron Man थीम पर आधारित है।

इसमें कस्टम UI, स्पेशल पैकेजिंग और एक्सक्लूसिव एसेसरीज दी गई है जो इसे एक यूनीक स्मार्टफोन बनाती है इसकी कीमत 37,999 से 51,999 के बीच रखी गई है जो वेरिएंट और ऑफर्स पर निर्भर करता है।

कौन सा फोन आपके लिए सही

अगर आप एक बैलेंस्ड फोन चाहते हैं जिसमें अच्छी परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी हो,Poco X8 Pro आपके लिए सही रहेगा। अगर आप हैवी गेमिंग और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं तो Poco X8 Pro Max एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप यूनिक डिजाइन के लिए और कलेक्टर एडिशन फोन पसंद करते हैं तो आपके लिए आयरन मैन एडिशन परफेक्ट रहेगा।

सेल और उपलब्धता

Poco स्मार्टफोन के इन सीरीजों का सेल 23 मार्च से शुरू होगी जिन्हें प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफार्म Flipkart पर उपलब्ध कराया जाएगा।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर Poco स्मार्टफोन की यह नई X8 Pro सीरीज अलग-अलग यूजर्स के लिए उनके जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जहां X8 Pro वैल्यू फॉर मनी डिवाइस है, वही Pro Max परफॉर्मेंस और बैटरी के मामले में आगे है, और आयरन मैन एडिशन अपने यूनिक डिजाइन के कारण अलग पहचान बनाता है।

और अधिक जानने के लिए Poco X8 Pro Series के Official Website को Click करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top