Apple AirPods Max 2: जाने Update होने बाद 5 फीचर्स

Apple ने अपने प्रीमियम हेडफोन AirPods Max को अपडेट करने के बाद इसमें क्या क्या बदलाब हुआ जिसके बारे में जानेंगे बिस्तारपूर्वक।

Apple ने अपने प्रीमियम हेडफोन AirPods Max को अपडेट करने में पूरे 6 साल लगा दिए। लेकिन जब अब इसे अपडेट कर ही दिया गया है तो अपडेट होने के बाद इसका डिजाइन लगभग पहले जैसा ही है। इसमें वही पुराना केस मिलता है । और यह पिछले मॉडल की तरह ही पांच रंगों में उपलब्ध है।

लेकिन अगर आप गहराई से देखें, तो AirPods Max 2 में कई ऐसे नई फीचर्स है जो पहली नजर में दिखाई नहीं देते हैं यह बदलाव खास तौर पर Apple के नए H2 चिप की वजह से संभव हुए हैं जो स्मार्ट फीचर्स और बेहतर एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन प्रदान करता है। आईए जानते हैं इसAirPods Max 2 के पांच छिपे हुए फीचर्स:-

image credit of Apple Airpods Max 2

1. अब “Hey Siri”नहीं सिर्फ “Siri”

AirPods Max 2 में आपकोSiri को एक्टिव करने के लिए ”Hey Siri” कहने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब सिर्फ“Siri” बोलकर ही आप Apple के वॉइस असिस्टेंट को इस्तेमाल कर सकते हैं। यह छोटा बदलाव है लेकिन यूजर एक्सपीरियंस को और आसान बनाता है। इसके अलावा अब Siri को हेड जेस्चर से भी कंट्रोल कर सकते हैं। हां के लिए सर हिलाये और ना के लिए सर हिला कर मन करें।

यह भी पढ़े :Apple Macbook Neo: Apple का सबसे सस्ता लैपटॉप, मरम्मत करना भी होगा आसान

2. Loud Sound रिडक्शन फीचर

AirPods Max 2 में Loud Sound Reduction फीचर दिया गया है जो पहलेAirPods Pro में भी देखा जा चुका है । यह फीचर्स आपको तेज बाहरी आवाज जैसे कार हॉर्न से होने वाली नुकसान से बचा सकता है। यह फीचर्स ट्रांसपेरेंसी और Adaptive Audio मोड में डिफ़ॉल्ट रूप से चालू रहता है। हालांकि Apple ने इस अपने लॉन्च इवेंट में बताया था, लेकिन यह कंपैरिजन Tool में दिखाई नहीं देता फिर भी यह आधिकारिक स्पेसिफिकेशन में शामिल है।

3.Bluetooth 5.3 का सपोर्ट

नए AirPods Max 2 में Bluetooth 5.3 Support दिया गया है जबकि पुराने मॉडल में ब्लूटूथ 5.0 था। इसका फायदा यह है कि आपको बेहतर कनेक्टिविटी, कम पावर खपत और तेज डिवाइस कनेक्शन मिलता है। इसके साथ ही वायरलेस ऑडियो लेटेंसी भी कम हो गई है, जो खासतौर पर गेमर और म्यूजिक क्रिएटर के लिए फायदेमंद होगा।

4. नया हाई डायनेमिक रेंज एमप्लीफायर

Apple नेAirPods Max 2 में नया हाई डायनेमिक रेंज एमप्लीफायर दिया गया है। इसका काम ऑडियो सिग्नल को बेहतर बनाना और नॉइस और डिस्टॉर्शन को कम करना है। Apple के अनुसार, यह टेक्नोलॉजी हाई एंड स्पीकर से प्रेरित है और इसमें ड्यूल निओडिमियम रिंग मैग्नेट मोटर का इस्तेमाल किया गया है। जो पूरे ऑडियो रेंज में डिस्टॉर्शन को काम करता है। इसका परिणाम यह है कि आपको ऊंची आवाज पर भी साफ और क्लियर साउंड मिलता है। इसके अलावा बेहतर साउंड स्टेज, उच्च वॉल्यूम पर सटीक साउंड और Spatial Audio में भी सुधार देखने को मिल सकता है।

5. पुराना केस अभी भी काम करेगा

AirPods Max का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला हिस्सा उसका अजीब डिजाइन वाला केस रहा है, जो देखने में ब्रा जैसा लगता है और ज्यादा सुरक्षा भी नहीं देता। हालांकि इसमें अच्छी बात यह है कि AirPods Max 2 में भी वही केस इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा कई थर्ड पार्टी केस भी उपलब्ध है जो Apple के स्लीप मॉड के साथ काम करते हैं और बैटरी ट्ड्रेन को कम करते हैं।

निष्कर्ष

AirPods Max 2 भले ही बाहर से ज्यादा बदले हुए ना लगे, लेकिन अंदर कई बड़े सुधार किए गए हैं। बेहतर चिप, नई ऑडियो टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फीचर्स इसे एक मजबूत अपग्रेड बनाते हैं। अगर आप प्रीमियम ऑडियो एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो AirPods Max 2 आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है।

और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए Apple के Official Website पर क्लिक कर देख सकते है

1 thought on “Apple AirPods Max 2: जाने Update होने बाद 5 फीचर्स”

  1. Pingback: OnePlus 15T लॉन्च डेट कीमत और स्पेसिफिकेशन - SK Tech Zone

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top