Samsung ने लांच किए Galaxy A57 5G और गैलेक्सी A37 5G, शानदार कीमत में मिलेंगे प्रो लेवल फीचर्स

Samsung ने Galaxy A 57 5 G और Galaxy A37 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए है। इन दोनों फ़ोन में 50MP कैमरा ,और AI फीचर्स ,5000mAh बैटरी ,Super AMOLED डिस्प्ले और 6 साल तक अपडेट का सपोर्ट मिलेगा।

Samsung Galaxy इलेक्ट्रॉनिक ने आज अपने नए Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G को लेकर घोषणा की है। यह दोनों डिवाइस Galaxy A सीरीज के नए मॉडल हैं जिसमें सैमसंग की नई तकनीक और बेहतर Awesome Intelligence (AI) फीचर्स शामिल किए गए हैं।

Galaxy A57 5G
image credit of Samsung

नई गैलेक्सी A सीरीज का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक यूजर्स तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सुविधा को पहुंचना है ताकि रोजमर्रा के काम और भी आसान और स्मार्ट बन सके। Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G में बेहतर परफॉर्मेंस, कैमरा, डिस्प्ले, मजबूती और सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं।

इन दोनों स्मार्टफोन में 6 पीढ़ी तक Android OS और One UI अपडेट और लंबे समय तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा, जिससे ए डिवाइस लंबे समय तक उपयोग के लिए बनाए गए हैं। यह सीरीज का सबसे दमदार मॉडल Galaxy A57 5G है जिसमें पतला और प्रीमियम डिजाइन के साथ उन्नत AI पावर फीचर्स दिए गए हैं।

Also Read :Samsung Galaxy S26, S26 प्लस और S26 Ultra सबसे सस्ता कहां मिल रहा है? जानिए इनकी ग्लोबल कीमतें

Samsung के सीईओ और डिवाइस एक्सपीरियंस डिवीजन के प्रमुख TM Roh ने कहा है: “नई Galaxy A सीरीज हमारे AI को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लक्ष्य को दर्शाती है। सैमसंग की तकनीक और बेहतर Awesome Intelligence के साथ Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G दुनिया भर के यूजर्स को भरोसेमंद और शानदार अनुभव देगा” रोजमर्रा के जीवन के लिए बेहतर Awesome Intelligence नए One UI 8.5 के साथ Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G में सैमसंग के नए AI फीचर्स जोड़े गए हैं, जो काम को आसान बनाने और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में मदद करता है।

Voice Transcription

Voice Recorder App में नया Voice Transcription फीचर जोड़ा गया है, जिससे मीटिंग, लेक्चर या कॉल की रिकॉर्डिंग को आसानी से टेक्स्ट में बदला और अनुवाद किया जा सकता है जिससे यूजर्स को लिखने में सुविधा होगी।

AI Select

इस फ्यूचर की मदद से Edge Panel को लंबे समय तक दबाकर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे स्क्रीन पर मौजूद टेक्स्ट निकलना या कंटेंट बनाना आसान हो जाता है। यह Multi-Window Drag & Drop को भी सपोर्ट करता है।

AI Photo Editing

Awesome Intelligence की मदद से फोटो एडिटिंग और आसान हो गई है। Object Erasor से फोटो में मौजूद अनचाहे लोगों या वस्तुओं को हटाया जा सकता है। Best Facer फीचर से ग्रुप फोटो में सभी का सबसे अच्छा एक्सप्रेशन चुनना आसान होता है। फिल्टर और एडिटिंग सजेशन फोटो को जल्दी बेहतर बनाने में मदद करता है। Galaxy A57 5G में Auto Trim फीचर भी उपलब्ध है जिससे वीडियो एडिटिंग भी आसानी हो जाती है।

Circle Search

गूगल के Circle to Search फीचर में अब Multi-Object Recognition दिया गया है जिससे एक ही तस्वीर में मौजूद कई चीजों को एक साथ सर्च किया जा सकता है।

Bixby और Gemini AI

अपग्रेड Bixby और प्राकृतिक भाषा में कमान समझकर Galaxy सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकता है और वही Gemini AI, गैलेक्सी एप्स और कुछ थर्ड पार्टी ऐप्स में भी जटिल कामों को और आसान बना दिया है।

शानदार कैमरा

Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G में बेहतर कैमरा हार्डवेयर और अपग्रेड Image Signal प्रोसेसर दिया गया है जिससे दिन और रात दोनों में फोटो शानदार आता है। इन दोनों फोनों में: 50MP Main कैमरा,अल्ट्रा वाइड कैमरा 5MP माइक्रो कैमरा मिलते हैं जो हर तरह के रोशनी से स्पष्ट और डिटेल फोटो लेने में मदद करता है।

image credit of samsug

Nightography तकनीक के कारण कम रोशनी में भी साफ और प्राकृतिक फोटो वह वीडियो कैप्चर किया जा सकते हैं। Galaxy A57 5G में उन्नत इमेज प्रोसेसिंग, तेज शटर स्पीड और बेहतर कलर बैलेंस मिलता है जिस फोटो और भी स्पष्ट दिखाई देता है। AI आधारित Subject Recognition और Scene Optimization पोट्रेट फोटो को बेहतर बनता है और त्वचा की प्राकृतिक रंग को बनाए रखता है।

बेहतर परफॉर्मेंस और शानदार डिस्प्ले

Galaxy A57 5G में नया CPU,GPU और NPU दिया गया है, जो बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करता है। यह फोन स्ट्रीमिंग, गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बनाया गया है। और इसमें मिलता है:

  • 5000mAh की बड़ी बैटरी
  • 2 दिन तक बैटरी बैकअप
  • सुपर फास्ट चार्जिंग 2.0
  • लगभग 30 मिनट में 60% चार्ज
  • फोन में 13% बड़ा Vapor Chamber दिया गया है, जिससे गेमिंग और रिकॉर्डिंग के दौरान फोन ठंडा रहता है।
Galaxy A57 5G
Image Credit of Samsung

इसके अलावा इसमें Super AMOLED+डिस्प्ले और Vision Booster तकनीक दी गई है, जिससे इंदौर और आउटडोर दोनों जगह शानदार व्यू एक्सपीरियंस मिलता है। इन दोनों स्मार्टफोन में IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से भी सुरक्षित रहता है।

लंबे समय तक अपडेट और मजबूत सुरक्षा

Galaxy A57 5G और A37 5G में: 6 साल तक Android और One UI अपडेट 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा सैमसंग का Knox Vault हार्डवेयर आधारित सुरक्षा सिस्टम डिवाइस को सुरक्षित रखता है। इसके अलावा फोन में कई सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं जो निम्न प्रकार है:

  • Security and privacy dashboard
  • Auto blocker
  • Private sharing
  • Theft protection
  • Private album

नई प्राइवेसी अलर्ट सुविधा यूजर्स को संभावित सुरक्षा जोखिम के बारे में सूचना देता है।

उपलब्धता

Galaxy A57 5G रंग विकल्प:

  • Awesome Navy
  • Awesome Gray
  • Awesome Icyblue
  • Awesome Lilac

Galaxy A37 5G रंग विकल्प :

  • Awesome Lavender
  • Awesome Charcoal
  • Awesome Graygreen
  • Awesome White

इसके साथ Samsung Care+ सेवा भी उपलब्ध होगी जो इस डिवाइस के लिए अतिरिक्त सुरक्षा और सर्विस प्रदान करती है।

निष्कर्ष

Samsung के नए Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G स्मार्टफोन आधुनिक तकनीक और शानदार फीचर्स के साथ पेश किए गए हैं। इन फोनों में AI आधारित Awesome Intelligence, 50MP का दमदार कैमरा, शानदार डिस्प्ले, मजबूत बैटरी और बेहतर परफॉर्मेंस जैसे कई उन्नत फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही 6 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलने से ये स्मार्टफोन लंबे समय तक उपयोग के लिए भरोसेमंद साबित हो सकते हैं। बेहतर डिजाइन, कैमरा और AI सुविधाओं के कारण Galaxy A57 5G और A37 5G रोज़मर्रा के उपयोग के लिए एक शानदार विकल्प बनकर सामने आते हैं।

कुल मिलाकर, Samsung ने इन नए स्मार्टफोन्स के जरिए कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स देने की कोशिश की है, जिससे ज्यादा से ज्यादा यूज़र्स आधुनिक तकनीक का लाभ उठा सकें।

इस स्मार्टफोन के बारे में और अधिक जानकारी के लिए सैमसंग के Official Website पर क्लिक करे

1 thought on “Samsung ने लांच किए Galaxy A57 5G और गैलेक्सी A37 5G, शानदार कीमत में मिलेंगे प्रो लेवल फीचर्स”

  1. Pingback: Samsung Galaxy A57 5G-Full Specification - SK Tech Zone

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top