iQOO 15R Launch Date in India: दमदार फीचर्स के साथ 24 फरवरी को धमाकेदार एंट्री

भारत में लॉन्च होने वाले iQOO 15R को लेकर नया अपडेट सामने आया है। कंपनी ने घोषणा की है कि यह स्मार्टफोन 24 फरवरी को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। यह हैंडसेट iQOO 15R की नई सीरीज़ का हिस्सा होगा।

iQOO 15R के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स:-

📱 डिस्प्ले
• 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले
• 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ स्मूद विज़ुअल अनुभव

💻 प्रोसेसर • Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 (फ्लैगशिप-लेवल चिपसेट) — बेहतरीन और दमदार परफॉर्मेंस के लिए तैयार 🚀

📸 कैमरा
• 50 MP प्राइमरी रियर कैमरा (Sony LYT-700 सेंसर)
• 8 MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
• 32 MP फ्रंट कैमरा शानदार सेल्फी के लिए

🔋 बैटरी और चार्जिंग
• दमदार 7600 mAh की बड़ी बैटरी
• 100 W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट 🚀

📦 रैम और स्टोरेज
• 12 GB RAM
• 256 GB UFS 4.1 स्टोरेज (और भी उच्च विकल्प उपलब्ध)

📱 सॉफ्टवेयर
• OriginOS 6 (Android 16 पर आधारित)
• 4 साल तक OS अपडेट और 6 साल तक सुरक्षा अपडेट

🌊 डिज़ाइन और सुरक्षा
• प्रीमियम ग्लास बैक के साथ मजबूत मेटल फ्रेम
• IP68 + IP69 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट रेटिंग 💧

📶 कनेक्टिविटी

  • Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, USB-C पोर्ट और इन्फ्रा-रेड ब्लास्टर समेत सभी लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स का सपोर्ट 📡

डिज़ाइन की बात करें तो iQOO 15R के बैक पैनल पर स्क्वेयर शेप का कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा। इसमें दो कैमरा लेंस दिए जाएंगे। हालांकि, भारत में इसके अन्य डिज़ाइन डिटेल्स को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

iQOO 15R शानदार और दमदार परफॉर्मेंस देने का दावा करता है।

iQOO 15R को लेकर दावा किया जा रहा है कि इस हैंडसेट ने AnTuTu बेंचमार्क पर 35 लाख का स्कोर हासिल किया है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ आता है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस देने में सक्षम है।

iQOO 15R की डिस्प्ले की खासियतें:-

iQOO 15R KA DISPLAY

iQOO 15R में 6.85 इंच का 2K LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसे मौजूदा समय के सबसे एडवांस पैनल्स में से एक माना जा रहा है। ऐसी खबरें हैं कि इसे बनाने वाली कंपनी Samsung अगले साल इसी तकनीक का इस्तेमाल अपने Samsung Galaxy S26 Ultra में कर सकती है। यह डिस्प्ले 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। साथ ही इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision और HDR10+ का सपोर्ट मिलता है, जो वीडियो देखने और सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग के अनुभव को और भी शानदार बना देता है।


हाल ही में मैंने इस फोन पर The Family Man का सीजन 3 बिंज वॉच किया और iQOO 15R की हाई-रेजॉल्यूशन स्क्रीन पर इसे देखना मेरे टीवी से भी बेहतर अनुभव रहा। अगर आप स्मार्टफोन पर सीरीज़ या फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो फिलहाल इस फोन से बेहतर विकल्प के बारे में सोचना मुश्किल है।

iQOO 15R की परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर का अनुभव:-

iQOO 15R की गेमिंग और ओवरऑल परफॉर्मेंस पर हम जल्द ही अलग से विस्तृत रिव्यू साझा करेंगे। फिलहाल बात करते हैं फोन में मिलने वाले नए Origin OS 6 की। यह ऑपरेटिंग सिस्टम अब Vivo और iQOO दोनों के स्मार्टफोन्स में देखने को मिलेगा, जबकि पहले इन ब्रांड्स के फोन्स में Funtouch OS दिया जाता था। Origin OS 6, Android 16 पर आधारित है और कई कस्टमाइजेशन विकल्पों के साथ आता है। जो यूजर्स अपने फोन को अपनी पसंद के अनुसार पर्सनलाइज करना चाहते हैं, उन्हें यह इंटरफेस जरूर पसंद आएगा।

Origin OS 6 में लॉक स्क्रीन पर स्टैटिक वॉलपेपर के साथ वीडियो लगाने का विकल्प, होम स्क्रीन पर अलग-अलग साइज में आइकन सेट करने की सुविधा, स्मूद एनिमेशन और iOS से प्रेरित विजेट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें iPhone के डायनैमिक आइलैंड से मिलते-जुलते Origin Island फीचर को भी पेश किया गया है, जिसे iQOO 15R ने अपने अंदाज में बेहतर बनाया है। उदाहरण के तौर पर, यदि आप कोई टेक्स्ट या मीडिया कॉपी करके ड्रैग करते हैं, तो Origin Island में संबंधित ऐप्स दिखाई देने लगती हैं, जहां आप कंटेंट को सीधे ड्रॉप कर शेयर कर सकते हैं। iQOO 15R ने इस सुविधा को ‘ड्रैग एंड गो’ नाम दिया है।

iQOO 15R की बैटरी परफॉर्मेंस-

एक समय था जब फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में लगभग सभी प्रीमियम फीचर्स मिलते थे, लेकिन दमदार बैटरी लाइफ मिलना मुश्किल होता था। iQOO 15R ने इस कमी को भी काफी हद तक दूर कर दिया है। इसमें दी गई 7000mAh की बड़ी बैटरी ने सभी हैवी फीचर्स ऑन रहने के बावजूद मेरे उपयोग में करीब 1 दिन 1 घंटे का बैकअप और 7 घंटे 29 मिनट का स्क्रीन-ऑन टाइम दिया। अगर इसे सामान्य उपयोग की तरह चलाया जाए, तो बैटरी बैकअप और स्क्रीन-ऑन टाइम और भी बेहतर मिल सकता है।

साथ ही, यह फोन 100W फास्ट चार्जर के साथ आता है, जो इसे 0 से 100% तक चार्ज करने में लगभग 1 घंटा 7 मिनट का समय लेता है।

 

 

Apple AI Pin: क्या यह स्क्रीनलेस डिवाइस बदल देगा हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी?

1 thought on “iQOO 15R Launch Date in India: दमदार फीचर्स के साथ 24 फरवरी को धमाकेदार एंट्री”

  1. Pingback: Tech Explained: वियरेबल गैजेट्स की दौड़ में क्यों शामिल है सभी कंपनियां? का क्या है असली रोल, यहां जाने हर जव

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top