Chrome यूजर्स के लिए बड़ा खतरा: गूगल ने जारी किया Zero-Day अलर्ट,

Google ने अपने लोकप्रिय वेब ब्राउजर गूगल क्रोम को लेकर सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि क्रोम ब्राउजर में दो गंभीर Zero-Day कमजोरी पाई गई है और हैकर्स इनका इस्तेमाल कर वास्तविक हमले कर रहे हैं साइबर सुरक्षा के अनुसार इन कमजोरी से दुनिया भर के लगभग 3.5 करोड़ यूजर्स प्रभावित हो सकते हैं। खतरे के देखते हुए गूगल ने तुरंत इमरजेंसी सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है और सभी यूजर से जल्द से जल्द अपने ब्राउज़र को अपडेट करने की सलाह दी है।

क्या है ये कमजोरी?

Google कंपनी के मुताबिक यह दोनों कमजोरी CVE 2026-3909 और CVE 2026-3910 के नाम से दर्ज की गई है।

CVE क्या होता हैं?

Common Vulnerabilities And Exposures (CVE) एक अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सिस्टम है जिसमें ब्राउज़र में हुई हर नई सुरक्षा कमजोरी को एक यूनिक नंबर दिया जाता है जिससे दुनिया भर के साइबर सिक्योरिटी उस कमजोरी के बारे में पहचान कर सके।

ये भी पढ़े :Xiaomi 17 Ultra Launch:AI से ज्यादा कैमरा हार्डवेयर पर फोकस, मोबाइल फोटोग्राफी को मिलेगा नया अनुभव

CVE 2026-3909 क्या हैं?

यह क्रम के Skia graphic engine में पाई गई एक कमजोरी होती है इसमें out of bounds write राइट नाम की मेमोरी एरर होती है। अगर कोई यूजर खराब Malicious वेबसाइट खोलता हैं तो हैकर्स के द्वारा इस बाग का फायदा उठा सकता है। इससे हैकर ब्राउज़र क्रश कर सकता है कुछ डाटा को सिस्टम से चुरा भी सकता है।

CVE 2026-3910 क्या है

यह Chrome ब्राउज़र के V8 Java jcript इंजन मैं पाई गई कमजोरी है इसमें गलत इंप्लीमेंटेशन के कारण रिमोट ए टाइगर कोड एग्जीक्यूट कर सकता है। इसका मतलब है कि सिर्फ एक खराब वेबसाइट खोलने से है क्या आपके ब्राउज़र में अपना कोड चला सकता है। यह दोनों Zero Day Vulnerabilities हैं यानी हैकर्स पहले से ही इसका इस्तेमाल कर रहे थे इसीलिए गूगल ने तुरंत इमरजेंसी क्रोम अपडेट जारी किया है।

Zero-Day अलर्ट क्या हैं

गूगल के अनुसार दी गई जानकारी के मुताबिक Zero-Day का मतलब होता है कि सॉफ्टवेयर में मौजूद कमजोरी का फायदा हैकर्स तब उठाने लगते हैं जब तक कंपनी को उसके बारे में पता नहीं होता या अपडेट जारी नहीं होता है। इसी को Zero-Day अलर्ट कहां जाता है।

क्यों बढ़ा है खतरा?

रिपोर्ट के अनुसार Google Chrome के लिए 10 मार्च को एक सुरक्षा अपडेट जारी किया गया था जिसमें 29 कमजोरी को ठीक किया गया था। लेकिन इसके केवल 48 घंटे बाद ही नई Zero Day खामियां सामने आने के कारण गूगल को एक आपातकालीन अपडेट जारी करना पड़ा।

यूजर्स को अब क्या करना चाहिए?

Zero-Day अलर्ट जारी होने के कारण साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने सभी यूजर्स और संस्थाओं को तुरंत ये कदम उठाने की सलाह दी है:

  • Chrome ब्राउज़र को तुरंत अपडेट करें
  • अंजान वेबसाइट या लिंक खोलने से बच्चे
  • ब्राउज़र में ऑटो अपडेट चालू रखें
  • सिस्टम में एंटीवायरस और सिक्योरिटी अपडेट इंस्टॉल रखें

विशेषज्ञों का कहना है कि समय-समय पर अपडेट करने से इन हमलों से काफी हद तक बचा जा सकता है।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर गूगल कंपनी ने गूगल क्रोम वेब ब्राउज़र को लेकर एक बड़ा सुरक्षा अपडेट जारी किया है और यूजर्स को सलाह दिया गया है कि क्रोम ऑटो अपडेट को इनेबल कर रखें और अंजान वेबसाइट पर क्लिक न करें और अपने सिस्टम में एंटीवायरस सिक्योरिटी अपडेट इंस्टॉल कर रखें जिससे होने वाले साइबर अटैक से बचा जा सके

1 thought on “Chrome यूजर्स के लिए बड़ा खतरा: गूगल ने जारी किया Zero-Day अलर्ट,”

  1. Pingback: Google Maps AI आधारित नए फीचर से नेविगेशन होगा और स्मार्ट प्रस्तावना: - SK Tech Zone

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top