MWC 2026 में China telecom का बड़ा धमाका: AI और 5G टेक्नोलॉजी से जीते कई ग्लोबल अवार्ड

MWC 2026 में China telecom का बड़ा धमाका: AI और 5G टेक्नोलॉजी से जीते 4 ग्लोबल अवार्ड,जिसके बारे में बिस्तार से इस लेख में जानेंगे।

दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल टेक्नोलॉजी इवेंट Mobile World Congress (MWC) 2026 में China telecom ने अपनी मजबूत तकनीकी क्षमता और AI आधारित इनोवेशन से वैश्विक स्तर पर बड़ी पहचान हासिल की है। स्पेन के बार्सिलोना में 2 से 5 मार्च तक आयोजित इस मेगा इवेंट में कंपनी ने न केवल अपने अत्यधिक नेटवर्क और डिजिटल समाधानों को पेश किया बल्कि कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी अपने नाम किया।

China telecom ने इस कार्यक्रममें AI युग में डिजिटल परिवर्तन की अपनी रणनीति, नए नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर और भविष्य की तकनीक का व्यापक प्रदर्शन किया। कंपनी के इन प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय टेलीकॉम ऑपरेटर, टेक्नोलॉजी पार्टनर्स और वैश्विक मीडिया से काफी सराहना मिली है।

AI युग में टेलीकॉम इंडस्ट्री के भविष्य पर जोर

MWC 2026 के उद्घाटन समारोह में China telecom के प्रेसिडेंट लियू गुईकिंग ने AI टेलिकॉम कंपनी का परिवर्तन”विषय पर मुख्य भाषण दिया। उन्होंने कहा की कंपनी की तेजी से क्लाउड ,डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग और AI फॉर गुड रानीति को आगे बढ़ा रही है।

लियू गुईकिंग के अनुसार आने वाले समय में टेलीकॉम सेक्टर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका और भी महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने बताया कि AI की तेजी से बढ़ती ताकत को देखते हुए 6G नेटवर्क स्टैंडर्ड और नई डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को भी उसी के अनुरूप विकसित करना जरूरी होगा

उन्होंने टेलीकॉम इंडस्ट्री के लिए पांच महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी बताएं, जिन में शामिल है:-

  • 6G नेटवर्क में AI का व्यापक उपयोग
  • क्लाउड और नेटवर्क इंटीग्रेशन का विस्तार
  • AI सुरक्षा और डाटा गवर्नेंस पर फोकस
  • कंप्यूटिंग पावर और ऊर्जा प्रबंधन का संतुलन
  • उद्योगों के साथ अधिक खुला सहयोग
  • ब्रॉडबैंड और एजेंटिक AI पर नई रणनीति

3 मार्च को आयोजित world broadband association broadband development Congress में भी लियो बुवाई किंग ने एक और हम भाषण दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया अब एजेंसी AI युग में प्रवेश कर रही है, जहां AI सिस्टम स्वत निर्णय लेने और सहयोग करने में सक्षम होंगे।

उन्होंने बताया कि चीन टेलीकॉम और वैश्विक कंपनियों के साथ मिलकर नई डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और AI तकनीक को अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए काम करेगा।

यह भी पढ़े :-Sandisk का 1TB USB-C Flash Drive लॉन्च ,छोटा पैक बड़ा धमाका

ग्लोबल मोबाइल अवार्ड में चार बड़ी जीत

4 मार्च को आयोजित global mobile award mein China telecom ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार बड़े पुरस्कार अपने नाम किया। यह अवार्ड मोबाइल कम्युनिकेशन इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित सामान माने जाते हैं। कंपनी को जिन प्रोजेक्ट के लिए सामान मिला है उसमें शामिल है:-

  • Easy on 5G-A-robot net solution-वेस्ट प्राइवेट नेटवर्क सॉल्यूशन
  • Satellite connectivity project-नॉन टेरेस्टेरियल नेटवर्क सॉल्यूशन
  • Green pepper programme -बच्चों और युवाओं के जीवन में सुधार के लिए मोबाइल इनोवेशन,
  • Wireless concert live streaming project -वेस्ट इवेंट एक्टिवेशन

इन पुरस्कारों ने यह साबित किया कि China Telecom तकनीकी नवाचार, सामाजिक जिम्मेदारी और व्यावसायिक समाधान के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बन चुका है।

AI और 5G तकनीक का शानदार प्रदर्शन

MWC 2026 mein China telecom ne अपने प्रदर्शनी स्टॉल को “embracing the intelligent era with new AI infra”थीम के साथ डिजाइन किया था। यह कंपनी ने कई नई तकनीक का प्रदर्शन किया जिसमें शामिल है-

  • AI आधारित इंटेलिजेंट क्लाउड सिस्टम,
  • क्वांटम नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर,
  • लो एल्टीट्यूड इंटेलिजेंट नेटवर्क,
  • सैटलाइट कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी

इन सभी तकनीक को AI के साथ जोड़कर भविष्य के स्मार्ट डिजिटल इकोसिस्टम की झलक दिखाई गई।

लो-एल्टीट्यूड इकोनॉमी के लिए नई टेक्नोलॉजी लांचइवेंट के दौरान China telecom unmanned technology ने AI आधारित को एल्टीट्यूड इकोनामी सिस्टम भी लॉन्च किया। यह सिस्टम 5एडवांस, रेड कैप, मिली मीटर वेव सेंसर और इंटीग्रेटेड सेंसिंग एंड कम्युनिकेशन जैसी आधुनिक तकनीक पर आधारित है।

कंपनी के अनुसार यह नेटवर्क कम ऊंचाई पर उड़ने वाले ड्रोन और और सिस्टम के लिए सुरक्षित और स्मार्ट कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। फिलहाल इस तकनीक को चीन के साथ से अधिक शहरों में लागू किया जा चुका है और 1000 से ज्यादा उपयोग मामलों में इसका इस्तेमाल हो रहा है।

AI टेक्नोलॉजी का लाइव अनुभव

China telecom केस्टॉल पर AI टेक्नोलॉजी को आम लोगों के लिए समझने योग बनाने के लिए एक AI live TechShow भी आयोजित किया गया। इस शो में कई प्रकार के रोचक टेक्नोलॉजी दिखाई गई जैसे:-

  • घर में पालतू जानवरों की निगरानी करने वाला AI सिस्टम,
  • दवा लेने की याद दिलाने वाला हेल्थ रोबोट,
  • संगीत पर नाचने वाला AI रोबोट डॉग,
  • इसके अलावा विदेशी मेहमानों को AI+Chinese Opera face changing अनुभव भी दिया गया ,

जिसमें AI की मदद से तुरंत पारंपरिक चीनी ओपेरा वेशभूषा का डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन दिखाया गया।

वैश्विक टेक्नोलॉजी में मजबूत होती China telecom की भूमिका

चार दिनों तक चले इस कार्यक्रम के दौरान चीन टेलीकॉम के स्टॉल पर दुनिया भर के टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ, मीडिया और उद्योग प्रतिनिधि पहुंचे। कंपनी का कहना है कि AI और क्लाउड आधारित नई तकनीक के जरिए वह भविष्य के इंटेलिजेंट डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में काम करती रहेगी।

चीन टेलीकॉम ने स्पष्ट किया है कि वह आने वाले समय में cloudy fication, digital transformation और AI for good रणनीति को आगे बढ़ते हुए वैश्विक साझेदारों के साथ मिलकर नई तकनीक का विकास करेगी।

नोट :- उपरोक्त लेख में दी गयी जानकारी इंटरनेट पर प्राप्त ,जिसके आधार पर दी गयी है धन्यबाद।

1 thought on “MWC 2026 में China telecom का बड़ा धमाका: AI और 5G टेक्नोलॉजी से जीते कई ग्लोबल अवार्ड”

  1. Pingback: Germany mobile AI मार्केट में तेज उछाल, 2032 तक 35.80% CAGR से बढ़ने का अनुमान - SK Tech Zone

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top