Tech News Desk: स्मार्टफोन कंपनी Realme जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Realme 16 5G लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। कंपनी ने इस फोन को आधिकारिक तौर पर इसका टीजर लॉन्च कर दिया है। इससे पहले इस ब्रांड ने इसके प्रीमियम वर्जन Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Max को लांच किया था। आप कंपनी का फोकस रियलमी स्टैंडर्ड मॉडल Realme 16 5G पर है, जिसे जल्दी ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
दरअसल Realme 16 5G को 29 जनवरी 2026 को वियतनाम में लॉन्च किया जा चुका हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि रियलमी कंपनी का यह स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में भी दस्तक देगा।

Realme 16 5G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स :
Realme 16 5G में दमदार हार्डवेयर देखने को मिल सकता है यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 Turbo चिप सेट से लैस होगा, जो 6nm आर्किटेक्चर पर आधारित है। यह Octa Core Processor बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी प्रदान करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mail-G57 MC2 GPU दिया गया है, जिससे गेमिंग और मल्टी टास्किंग का अनुभव काफी स्मूद हो सकता है। इसके साथ फोन में 12GB तक LPDDR4X RAM मिलने की उम्मीद है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित है और इसके साथ Realme UI दिया जाएगा, जो यूजर्स को आसान और स्मूथ इंटरफ़ेस का अनुभव देगा।
Also Read :Xiaomi 17 Ultra Launch:AI से ज्यादा कैमरा हार्डवेयर पर फोकस, मोबाइल फोटोग्राफी को मिलेगा नया अनुभव
डिस्प्ले और डिजाइन
Realme 16 5G में शानदार विजुअल एक्सपीरियंस के लिए 6.57 इंच की फक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह लगभग बॉर्डरलेस पंच होल डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 2372x 1080 पिक्सल दी गई है। इस डिस्प्ले की खासियत इसकी 4200 nits पिक ब्राइटनेस है और इसके साथ साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है जिसके कारण स्क्रोलिंग और गेमिंग का अनुभव बेहद स्मूथ हो जाता है।
और इसकी डिजाइन की बात करें तो फोन का वजन लगभग 183 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.10mm है। इस स्मार्टफोन के बैक में प्लास्टिक बैक पैनल दिया गया है जो फोन को स्टाइलिश लुक देता है।
कैमरा फीचर्स: मिलेगा “Selfie Mirror”
Realme 16 5G का सबसे खास फीचर इसका नया कैमरा सेटअप दिया गया है। यही कारण है कि कंपनी ने इसे “India’s First Selfie Mirror Phone” के रूप में प्रमोट कर रही है।
फोन का रीयर कैमरा मॉड्यूल पर एक खास मिरर दिया गया है जिसके चारों ओर LED फ्लैश मौजूद है। यह मिरर सेल्फी लेते समय व्यू फाइंडर की तरह काम करता है, जिससे यूजर्स पीछे के कैमरा से भी आसानी से हाई क्वालिटी सेल्फी ले सकते हैं।
कैमरा सेटअप में 50MP Sony IMX852 पोट्रेट कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है जिसमें स्क्रीन फ्लैश का सपोर्ट मिलता है।
बैटरी और स्टोरेज
रियलमी 16 5G में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो पूरे दिन तक आराम से चल सकती है। अगर बैटरी खत्म हो जाए तो इसे चार्ज करने के लिए 60W का फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 256GB की इंटरनल UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिससे यूजर्स अपने फोटो, वीडियो और एप्स को आसानी से स्टोर कर सकते हैं।
कनेक्टिविटी फीचर्स
रियलमी 16 5G में कनेक्टिविटी के लिए कई प्रकार के आधुनिक फीचर्स दी गई है जो इस प्रकार है:
- Dual SIM 5G सपोर्ट
- Wifi 5
- Bluetooth 5.3
- Ultrasonic In-Display Fingerprint Sensor
- IR Blaster
- NFC सपोर्ट
रियलमी 16 5G की संभावित कीमत
अगर इस स्मार्टफोन की संभावित कीमत की बात करें तो वियतनाम में इसकी कीमत के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि:
- 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट लगभग 40500
- 12GB RAM वेरिएंट लगभग 44000
हालांकि यह कीमत वियतनाम के आधार पर अनुमानित है। इसकी असली कीमत भारत में लॉन्च के समय ही स्पष्ट हो जाएगा।
निष्कर्ष:
कुल मिलाकर Realme 16 5G स्मार्टफोन एक दमदार साबित हो सकता है। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा, AMOLED डिस्प्ले और Selfie Mirror फीचर जैसे कई प्रकार के खास फीचर्स दिए गए हैं। अब यूजर्स को भारत में स्मार्टफोन को लॉन्च डेट और आधिकारिक कीमत का इंतजार है।
More Details On Click Official Website of Realme
