Samsung ने अपना नया फ्लैग शिप Galaxy S26 ultra लॉन्च कर दिया है, इसके बाद Primum स्मार्टफोन सेगमेंट में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। अगर आप एक Ultra फ्लैगशिप फोन खरीदने की सोच रहे हैं और Samsung Galaxy S26 Ultra तथा iPhone 17 Pro के बीच कंफ्यूजहै, तो आज हम आपको विस्तार से बताएंगे कि दोनों में से कौन सा स्मार्टफोन कि मामले में बेहतर साबित होता है।
Samsung ने अपनी नई फ्लैगशिप सीरीजGalaxy S26 को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। इस सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल Samsung Galaxy S26 Utra भी लॉन्च हो चुका है, जिसमें 200MP का हाई रेजोल्यूशन कैमरा, क्वालकॉम का लेटेस्ट और सबसे पावरफुल Processor तथा कई एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं। इस Ultra फ्लैगशिप स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 1,39,999 रखी गई है। अब प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में apple iPhone 17 Pro और Galaxy S26 Ultra के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। ऐसे में अगर आप इन दोनों में से किसी एक को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आईए जानते हैं की फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में कौन सा स्मार्टफोन किस पर भारी पड़ता है
Samsung Galaxy S26 Ultra Vs apple iPhone 17 Pro : डिजाइन में कौन आगे?
डिजाइन की बात करें तो Samsung Galaxy S26 Ultra यूजर फ्रेंडली और प्रीमियम लुक के साथ आता है। इसमें Built इन S -Pen सपोर्ट मिलता है, जो इसे प्रोडक्टिविटी के लिहाज से खास बनाता है। फोन की मोटाई 7.9mm रखी गई है जिससे यह सलीम और स्टाइलिश फिल देता है।
वही Apple iPhone 17 Pro की डिजाइन प्रोफाइल 8.75mm मोटी है और इसका वजन 204 ग्राम है। मजबूत Build और सिग्नेचर प्रीमियम फिनिश के साथ या फोन हाथ में सॉलिड फिल देता है।
यह भी पढ़े :Samsung Galaxy S26 Series, Prices और ऑफर्स , Details
Samsung Galaxy S26 Ultra Vs Apple iPhone 17 Pro का डिस्प्ले:
डिस्प्ले के मामले में Galaxy S26 Ultra में 6.9 inch का बड़ा LTPO AMOLED पैनल दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह स्क्रीन बेहतरीन कलर रिप्रोडक्शन और शानदार कंट्रास्ट लेवल प्रदान करती है। जिससे वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद और प्रीमियम हो जाता है।
वही iPhone 17 Pro में 6.3inch का Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है अगर आप बड़े स्क्रीन साइज की तलाश में हैं, तो इसके लिए iPhone 17 Pro Max विकल्प हो सकता है। दोनों ही स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 1206X2622 पिक्सल रेजोल्यूशन और LTPO पैनल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे स्मूथ परफॉर्मेंस और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है।
Samsung Galaxy S26 Ultra में नया Privacy Display फीचर
Samsung ने अपने फ्लैगशिप Galaxy S26 Ultra में Privacy Display नाम का खास फीचर शामिल किया है। कंपनी का दावा है कि इस तकनीक के साथ आने वाला यह पहला Smartphone है। इस फीचर की मदद से फोन की स्क्रीन केवल सामने से ही साफ दिखाई देती है, जबकि साइड में बैठा व्यक्ति कंटेंट स्पष्ट रूप से नहीं देख पाएगा। इससे यूजर्स की पर्सनल चैट और संवेदनशील जानकारी ज्यादा सुरक्षित रहेगी।
Samsung Galaxy S26 Ultra Vs Apple iPhone 17 Pro:प्रोसेसर तुलना
परफॉर्मेंस के मामले में Galaxy S26 Ultra में क्वालकॉम का लेटेस्ट और पावरफुलSnapdragon 8 Elite Gen5 प्रोसेसर दिया गया है। यह हाई परफार्मेंस चिपसेट मल्टी टास्किंग, गेमिंग और एडवांस्ड AI फीचर्स को स्मूथ तरीके से हैंडल करने में सक्षम है। साथी इसमें गैलेक्सी ए का इंटीग्रेशन भी मिलता है जो स्मार्ट और इंटेलिजेंट फीचर्स का अनुभव देता है।वही iPhone 17 Pro में Apple का इन हाउस A19 प्रो चिपसेट इस्तेमाल किया गया है। यह प्रोसेसर बेहतर स्पीड, पावर एफिशिएंसी और शानदार ग्राफिक्स परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। जिससे यूजर्स को प्रीमियम और Fluid का अनुभव मिलता है।
Galaxy S26 Ultra Vs Apple iPhone 17 Pro: कैमरा तुलना
फोटोग्राफी की बात करें तोGalaxy S26 Ultra में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड लेंस, 10MP का 3X टेलीफोटो (OIS) और 50MP का 5X पेरिस्कोप लेंस मिलता है। यह सेटअप 100X स्पेस जम सपोर्ट के साथ आता है, जिससे दूर की तस्वीर भी डिटेल में कैप्चर की जा सकती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
कैमरा सेगमेंट की बात करें तो Apple iPhone 17 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर, 48MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 48 MP का टेलीफोटो (f/2.8) लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 18MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
कुल मिलाकर, दोनों ही स्मार्टफोन अपने-अपने ब्रांड के फ्लैगशिप और सबसे प्रीमियम डिवाइस है। हालांकि, Samsung Galaxy S26 Ultra AI फीचर्स और प्रोडक्टिविटी के मामले में थोड़ा आगे नजर आता है। इसमें S-Pen सपोर्ट मिलता है, जो नोट्स और मल्टी टास्किंग को आसान बनाता है। साथी सैमसंग ने इसमें पहली बार Privacy Display फीचर्स भी शामिल किया है, जो यूजर्स की स्क्रीन को दूसरों की नजरों से सुरक्षित रखने में मदद करता है। वहीं दूसरी ओर iPhone यूजर्स अभी भी Siri के लेटेस्ट और ज्यादा एडवांस्ड वर्जन का इंतजार कर रहे हैं।
More Details on click on offical website of Samsung
