Spam Call Solution:बिना ब्लॉक किये ही रुक जायेंगे फालतू कॉल्स,फ़ोन में इस सेटिंग को चालू कैसे करे ,जिसके बारे में इस लेख में विस्तृत पूर्वक जानेंगे ?
Spam Call Solution:बिना ब्लॉक किया ही रुक जाएंगे फालतू कॉल्स! फोन की इस जादुई सेटिंग को आज ही करें ऑन क्या आप दिनभर फोन की अनचाही और फालतू कॉल से परेशान रहते हैं? अगर हां तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। आजकल स्मार्टफोन में ऐसी कई सेटिंग्स मौजूद हैं, जो बिना किसी कॉल को ब्लॉक किए भी आपको स्पैम या अनचाही कॉल्स से बचा सकती है। इस जादुई फीचर को ऑन करने के बाद आपका फोन खुद व खुद फालतू कॉल्स को पहचान कर उन्हें रोक देता है।

फालतू कॉल्स की बढ़ती समस्या
भारत में हर दिन लाखों लोग अनचाही कॉल्स और टेली मार्केटिंग कॉल्स की समस्या से जूझ रहे हैं। यह न केवल समय की बर्बादी है, बल्कि कई बार वित्तीय लेनदेन और सुरक्षा में भी जोखिम पैदा कर सकती है।
बैंक ,ऋण ,बीमा और ऑफर कॉल्स रोजमर्रा की जिंदगी में परेशान करते रहते हैं। कई बार कॉल करने वाले फर्जी या फ्रॉड कॉल्स भी कर सकते हैं। बच्चों या बुजुर्गों के फोन पर बार-बार अनचाही कॉल सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बन गया है। ऐसे में एक स्मार्टफोन फीचर की मदद से आप बिना किसी नंबर को ब्लॉक किये इन कॉल्स को रोक सकते हैं।
यह भी पढ़े :Google Pay Personal Loan : घर बैठे GPay से लोन कैसे ले?जाने पूरी प्रक्रिया
फोन की जादुई सेटिंग क्या है?
ज्यादातर एंड्राइड और IOS फोन में कॉल स्क्रीनिंग या स्मार्ट कॉल फिल्टर फीचर्स मौजूद होता है। इसे ऑन करने के बाद आपका फोन में आने वाले कॉल्स को पहचानता है कि वह स्पैम या टेली मार्केटिंग कॉल है या नहीं।
स्पैम कॉल्स को सीधे वॉइस मेल में भेज देता है या नोटिफिकेशन के रूप में चेतावनी देता है। केवल जरूरी कॉल से ही रिंग करते हैं, बाकी अपने आप फिल्टर हो जाता है। यह फीचर आपके लिए सबसे बड़ी राहत की बात होगी। क्योंकि आपको नंबर ब्लॉक करने की झंझट नहीं होगा और रोजाना अनचाहे कॉल से भी निजात मिल जाएगा
Spam Call Solution इसे ऑन कैसे करें?
एंड्रॉयड फोन में: सबसे पहले फोन ऐप खोलें। सेटिंग्स में जाएं और caller ID &Spam screening विकल्प खोजें और इसे ऑन करें आप चाहे तो स्पैम कॉल्स के लिए Alert या Auto Decline का विकल्प चुन सकते हैं।
iPhone फोन में: सबसे पहले सेटिंग>फोन>silence unknown callers मैं जाएं और उसे ऑन करें इससे आपके फोन में केवल कांटेक्ट और हाल ही में कॉल करने वाले नंबर ही रिंग करेंगे।
कुछ फोन कंपनियों के खुद स्मार्ट कॉल फिल्टर एप भी होती है जैसे जिओ कॉल फिल्टर, ट्रूकॉलर या एयरटेल थैंक्स एप। इन्हें इंस्टॉल करके आप और भी ज्यादा कस्टमाइज्ड फिल्टरिंग कर सकते हैं।
विशेषज्ञ की राई
टेक विशेषज्ञों के अनुसार यह फीचर्स खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो रोजाना काम और निजी जीवन में व्यस्त रहते हैं। स्पैम कॉल्स केवल समय बर्बादी नहीं करता, बल्कि कई प्रकार के फ्रॉड या फर्जी ऑफर भी भेजते रहता है। Call screaning जैसी सुविधाएं इन्हें रोक कर यूजर के समय और सुरक्षा दोनों की रक्षा करते हैं।
इसके फायदे
- समय की बचत: रोजाना अनचाही कॉल्स पर जवाब देने की जरूरत नहीं।
- सुरक्षा: 5G कॉल्स और स्पैम कॉल से सुरक्षा
- सुविधा: किसी नंबर को ब्लॉक करने की आवश्यकता नहीं
- शांति: लगातार रिंग करने वाले स्पैम कॉल से निजात
निष्कर्ष
अगर आप भी लगातार अनचाही कॉल से परेशान हैं, तो फोन की call screening या smart call filter सेटिंग को आज ही से तुरंत ऑन करें। यह फीचर्स आपके फोन को स्मार्ट बनता है और अनचाहे कॉल्स को स्वत ही फिल्टर कर देता है।

Pingback: Starlink Mobile विवाद: T‑Mobile को विज्ञापन दावे सीमित करने का आदेश, नियामक ने कहा कवरेज क्लेम भ्रामक - SK Tech Zone